नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
हरिद्वार,। पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
जनपद
के झबरेडा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ
दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस
ने कार्यवाही करते हुए आरोपित के मकान पर दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित का नाम सौरभ निवासी गोकलपुर थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार बताया गया
है।





