मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद, चार घायल, एक की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। रुड़की के तेलीवाला गांव में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद एक गंभीर रूप से घायल युवक की माैत हाे गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया है। इस मामले में एक पक्ष के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।घटना की शुरुआत 22 सितंबर को हुई थी जब एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे नाले में गिरकर घायल हो गए थे, जिनमें हरियाणा के गुड़गांव निवासी पंकज की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों और हथौड़े से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। यह कार पाडली गुर्जर निवासी की बताई जा रही है।ताजा घटनाक्रम में कार स्वामी और उनके साथियों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला किया। इस मारपीट में सरफराज, मशरूफ इकबाल, अजीम इकबाल और आमिर नामक युवक घायल हुए हैं। अजीम इकबाल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।घटना के बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें