मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम डकैती : हरियाणा से एक और आरोपित गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। जनपद के मध्य स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में हुई दिनदहाड़े डकैती के एक अन्य फरार आराेपित को हरिद्वार पुलिस की टीम ने यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डकैत की पहचान अमन कंबोज निवासी गांव पिंडी, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 13.5 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि डकैती के बाद अमन कंबाेज काे 50 हजार रुपए मिले थे, जबकि बाकी हिस्से का बंटवारा अभी हाेना था। उसने 25 हजार रुपए की रकम से एक नया मोबाइल फाेन भी खरीदा था।पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और उपनिरीक्षक रंजीत तोमर के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई काे अंजाम दिया। बतया जा रहा है कि घटना 1 सितंबर को हुई थी, जिसमें बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वैलर्स शोरूम को लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले एक मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया था, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि एक और फरार डकैत की तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें