मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के ईनामी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली में 23 अक्टूबर को एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोहित गोस्वामी निवासी कांगडा मन्दिर निकट हरकी पैडी हरिद्वार नामक युवक से उसकी डेढ वर्ष पहले जान पहचान हुई थी। रोहित ने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता को अपने झांसे में लिया और शादी करने का प्रलोभन देकर होटल में कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश देने के बाद आरोपित के पकड़ से बाहर होने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आरोपित पर 5000 का ईनाम घोषित किया। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को टिबडी फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें