चोरी की योजना बना रहे चार लोगों को पकड़ा
हरिद्वार,। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार लोगों को
पकड़ा है। पकड़े गए आरोपितों में एक महिला भी शामिल है।
नगर
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विष्णु घाट पुल के नीचे 04
लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को हिरासत
में ले लिया। पुलिस ने चारों के पास से एक-एक ब्लेड बरामद की। पकड़े गए
आरोपितों के नाम सुनील निवासी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, शादाब
निवासी जिला गाजियाबाद उ.प्र., रविंद्र पुत्र सुभाष निवासी सोहीपुर मेरठ,
उ.प्र. तथा एक महिला है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।





