मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन चोर गैंग का खुलासा, दो आरोपित दबोचे, 12 बाइकें बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाहन चोर गैंग का खुलासा, दो आरोपित दबोचे, 12 बाइकें बरामद

हरिद्वार। वाहन चोर गिरोह पर कड़ा प्रहार करते हुए सिडकुल पुलिस ने दो वाहन चोरी के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 12 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। आरोपितों के पकड़े जाने से वाहन चोरी के नाै मामलाें का खुलासा हुआ है।जानकारी के अनुसार, सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चोर गिरोह के दाे सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपितों से सख्ती से पूछताछ में पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की अन्य 11 बाइकें बरामद कीं। बरामद बाइकों में से सात बाइकें सिडकुल थाना क्षेत्र से व दाे रानीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। अन्य बाइकों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आराेपिताें ने अपने नाम आलीशान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर थाना कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी केयर ऑफ धर्मवीर सिंह रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार व अंकित त्यागी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भीकनपुर थाना हजरत नगर गढी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी नंद कम्लेक्स रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें