मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों की कटाई शुरू, ट्रैफिक डायवर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हल्द्वानी,। हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे से लेकर रोडवेज बस अड्डे

तक जिला प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों की कटाई सोमवार

से शुरू कर दी है। पेड़ों की कटाई के चलते ट्रैफिक डायवर्ट के साथ ही

कालाढूंगी चौराहे के आसपास के इलाकों में आज सुबह 10 बजे से पांच बजे तक

बिजली गुल रहेगी।

कालाढुंगी चौराहा से नैनीताल बैंक तिराहा तक समस्त

प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित है। वहीं, बद्रीपुरा,

आनन्द बाग, तहसील परिसर, कोतवाली परिसर, रामलीला मोहल्ला, रेलवे बाजार,

स्टेशन रोड, बनभूलपुरा, किदवई नगर, नैनीताल रोड (कालाढूंगी चैराहा से नगर

निगम तक) बिजली गुल रहेगी।

ट्रैफिक की बात करें तो बरेली रोड से आने

वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास

होते हुए काठगोदाम की ओर भेजे जा रहे हैं। रामपुर रोड से आने वाले एवं

पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को शीतल होटल से डायवर्ट

होकर बरेली रोड से तीनपानी तिराहा से गौला बाइपास होते हुए काठगोदाम की ओर

भेजा जाएगा।

बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें तीनपानी

बाईपास तिराहे से डायवर्ट होकर गोला रोड होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा

होते हुए रोडवेज आयेंगी और समस्त प्रकार की निजी बसों को तीनपानी बाईपास

होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। रामपुर रोड से आने वाले वाली रोडवेज

की बसें शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी तिराहा,

गौलापुल से ताज चौराहा होते हुए आयेंगी और समस्त प्रकार की निजी बसों को

शीतल होटल से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से काठगोदाम

की ओर भेजा जायेगा।

बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय

क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहा से डायवर्ट कर

गौला बाईपास से नरीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। अन्य छोटे वाहन

गांधी इंटर कॉलेज से डायवर्ट होकर आईटीआई से क्रियाशाला होते हुए मुखानी

चौराहा होते हुए जाएंगे। रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय

क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन आईटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर

क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें