मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

जमकर बरसे बदरा, शाम होते ही बदल गया हल्द्वानी का मौसम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमकर बरसे बदरा, शाम होते ही बदल गया हल्द्वानी का मौसम

हल्द्वानी। मौसम विभाग का बारिश के पूर्वानुमान आखिरकार आज, शनिवार की शाम हल्द्वानी के लिए सच साबित हो गए। दरअसल मौसम​ विभाग की ओर से 30 अप्रैल से ही उत्तराखंड के तकरीबन समस्त जिलों में बारिश का अंदेशा जताया जा रहा था।ऐसे में उत्तराखंड के कई जिलों सहित नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों को लेकर भी चेतावनी 30 अप्रैल से ही जारी है। लेकिन 2 मई तक भी हल्द्वानी में बारिश नहीं होने के चलते आम लोगों में जो पूर्वानुमान को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी उसमें कमी आने लगी थी। यहां तक की हल्द्वानी में तो कुछ लोग तो मौसम की विभाग के पूर्वानुमान को लेकर हंसी तक करने लगे थे। लेकिन शनिवार शाम करीब 6.15 बजे से अचानक आई बारिश ने गर्मी से लोगों के मुर्झाए चेहरों पर एक बा​र फिर हंसी ला दी।शाम के समय हुई इस बारिश की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जिसको जहां जगह मिली वह वहीं रुक गया। उंचापुल क्षेत्र में तो सड़क के किनारे वाहनों को लगाकर लोगों को दुकानों में तो कुछ को पेड़ों के ​नीचे तक शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। करीब आधा घंटे तक चली इस बारिश के चलते जहां मौसम से गर्मी गायब सी हो गई तो वहीं कुछ लोगों को इस दौरान ठंड का भी अहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के समस्त जिलों के लिए 7 मई तक की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। ऐसे में जहां 6 तारीख तक आॅरेंज अलर्ट है तो वहीं 7 मई के ​लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से बारिश के दौरान सुरक्षित रहने के लिए सावधानी बरतने तक की बात कही गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें