मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: गाड़ी खराब हुई तो पुलिस अधिकारी ने अभ्यर्थी को पहुंचाया परीक्षा केंद्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: गाड़ी खराब हुई तो पुलिस अधिकारी ने अभ्यर्थी को पहुंचाया परीक्षा केंद्र

-सीईटी परीक्षा में पुलिस अधिकारी के इस काम को मिली सराहना

गुरुग्राम, । रोहतक से गुरुग्राम सीईटी-2025 परीक्षा देने आ रही एक महिला की गाड़ी खराब हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस अधिकारी को यह पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को एक तरफ पार्क करवाकर अभ्यर्थी व उनके परिजन को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सीईटी की परीक्षा देने के लिए रोहतक से एक महिला अभ्यर्थी अपने परिजन के साथ गाड़ी में रोहतक आ रही थी। जैसे ही वे फर्रुखनगर के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी में धुआं उठने लगा। गाड़ी रोककर देखा तो गाड़ी की वायरिंग जल रही थी। इस घटना का फर्रुखनगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। परीक्षा को लेकर परेशान महिला व उनके परिजन को पुलिस अधिकारी ने सांत्वना दिलाई और कहा कि वे चिंता ना करें, उन्हें परीक्षा केंद्र तक समय से वे पहुंचाएंगे। गाड़ी को एक तरफ पार्क करवाकर पुलिस अधिकारी परीक्षा देने आई महिला व उनके परिजन को अपनी गाड़ी में बिठाकर मानेसर के गांव खोह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेकर पहुंचे।

उन्होंने खराब हुई गाड़ी से लेकर परीक्षा केंद्र तक महिला को पहुंचाने की वीडियो भी बनवाई। समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाई गई महिला व उनके परिजन ने गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी का तहेदिल से धन्यवाद और आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर वे समय पर नहीं आते तो शायद ही वे परीक्षा दे पाते। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी द्वारा अपनी ड्यूटी के साथ एक सामाजिक कर्तव्य भी निभाया। हर किसी ने उनके इस नेक कार्य की सराहना की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस सुरक्षा के साथ सेवा के काम भी लगातार करती रहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा व डीसीपी यातायात डा. राजेश मोहन के मार्गदर्शन में काम करते हुए मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के साथ जनसेवा के काम करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें