मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवकों की सडक़ दुर्घटना में दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवकों की सडक़ दुर्घटना में दर्दनाक मौत

-बाइक सवार दोनों युवकों को पिकअप गाड़ी ने मारी टक्कर-हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गएगुरुग्राम। अपनी ड्यूटी करके बाइक पर घर लौट से दो युवकों की पिकअप द्वारा टक्कर मारे जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुिलस मौके पर पहुंची। शनिवार देर रात हुई इस घटना पर रविवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 (एनएच-48) पर मानेसर में सेक्टर-8 के कट के पास बाइक पर सवार दो युवक ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहे थे। इसी बीच एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक दूर जाकर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके पर से फरार हो गया। दोनों युवक मानेसर में ही एक कंपनी में नौकरी करते थे। नाहरपुर गांव में वे किराये के घर में रहते थे। मरने वाले युवकों की पहचान अंकुश पाल (24) निवासी पुरवा नया ओरैया उत्तर प्रदेश, विकास बाबू (20) निवासी बीना इटावा उत्तर प्रदेश केरूप में हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान काफी जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके का मुआयना करके शवों को शव गृह भिजवाया।आईएमटी मानेसर थाना से जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि इस दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा बड़ा था। दोनों युवकों ने हेलमेट भी पहन रखे थे, इसके बाद भी उनकी मौत हो गई। आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें