मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: मेक इन हरियाणा पॉलिसी राज्य के आर्थिक विकास का रोडमैप: नायब सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
गुरुग्राम: मेक इन हरियाणा पॉलिसी राज्य के आर्थिक विकास का रोडमैप: नायब सैनी

-1 लाख 10 हजार करोड़ के एमओयू साइन और हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लोगो का किया अनावरणगुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हमने हरियाणा के भविष्य की एक नई दिशा और दशा तय की है। एक ऐसा भविष्य, जहां प्रशासन व व्यवस्था और अधिक तीव्र होगी। उद्योग और अधिक सशक्त होंगे, निवेश प्रक्रिया और अधिक सरल होगी। आज का दिन हरियाणा के औद्योगिक विकास और निवेश के दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुरू द्रोणाचार्य की पवित्र भूमि से स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल, लगभग एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये के एमओयू और हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण हुआ है। इसके लिए उन्होंने सभी निवेशकों को बधाई दी।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को यहां ग्रैंड हयात होटल में हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा तैयार की गई मेक इन हरियाणा पॉलिसी 2026 तथा नो सेक्टोरल नीतियों की लांचिंग के समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाया है ताकि किसी भी उद्योगपति या निवेशक को स्वीकृतियों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जब राज्य का बजट तैयार किया गया था तब उद्योगपतियों के बीच जाकर सुझाव आमंत्रित किए थे और उन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए नई औद्योगिक नीतियों में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होना इस बात का प्रमाण है कि उद्योग जगत को हरियाणा सरकार पर पूरा भरोसा है।नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये एमओयू केवल निवेश के आंकड़े नहीं हैं, बल्कि हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का विश्वास है। इससे नए उद्योग स्थापित होंगे, नई सप्लाई चेन विकसित होगी, एमएसएमई क्षेत्र को नए अवसर मिलेंगे तथा युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक द्वार खुलेंगे। यह हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने वाला कदम है। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा ऐसा भविष्य तैयार कर रहा है जहां प्रशासनिक व्यवस्था तेज गति से कार्य करे। उद्योग और अधिक सशक्त बनें, निवेश प्रक्रिया सरल हो तथा विकास के अवसर व्यापक हों। उन्होंने कहा कि आज आज उद्योग केवल इंसेंटिव नहीं, बल्कि इको सिस्टम भी देखते हैं और वो यह भी देखते हैं कि कौन-सा राज्य तेज निर्णय लेने में सक्षम है। कौन सा राज्य भरोसा देता है और लंबे समय तक विकास में साझेदार बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज हरियाणा देश की सबसे मजबूत उद्योग अर्थव्यवस्था में से एक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेक इन हरियाणा पॉलिसी केवल एक औद्योगिक नीति नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास के अगले चरण का व्यापक रोडमैप है। उन्होंने बताया कि देश के कुल भूभाग का मात्र 1.3 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद हरियाणा भारत की जीडीपी में लगभग 3.6 प्रतिशत का योगदान देता है। यह ग्लोबल समिट इसी वर्ष होगा, जो दुनिया को एक नए हरियाणा से परिचित कराएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसके किसान, उद्यमी, एमएसएमई, उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी और औद्योगिक नेतृत्व हैं। सभी ने मिलकर हरियाणा की विकास गाथा लिखी है। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भविष्य की औद्योगिक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें