मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित, राव इंद्रजीत की रणनीति चर्चा में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित, राव इंद्रजीत की रणनीति चर्चा में

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में सोमवार को प्रस्तावित सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इसके लिए अगली तारीख तय की जाएगी। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने साेमवार काे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित करने की घोषणा की। नई तारीख, समय और स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मानेसर नगर निगम में भले ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पटखनी मिली हो, लेकिन गुरुग्राम नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में वे मात नहीं खाएंगे। उन्होंने अपने समर्थित पार्षदों को दिल्ली में बुलाकर बैठक की। कुछ निर्दलीय पार्षदों के भी उनके पास पहुंचने की सूचना है।

गुरुग्राम नगर निगम में इस बार 36 वार्ड हैं। इन 36 वार्ड में भाजपा के 23 पार्षद बने, तीन कांग्रेस के, नौ निर्दलीय और एक जजपा का पार्षद बना। इस बार मेयर का चुनाव सीधे जनता ने किया। भाजपा की प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा चुनाव जीतकर मेयर बनीं। सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में मेयर को भी वोट डालने का अधिकार है। भाजपा के 23 पार्षद व मेयर को मिलकर कुल 24 वोट हैं। इनमें से 11 पार्षद राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक माने जा रहे हैं। कांग्रेस व जजपा के मिलाकर चार पार्षद भी उनके समर्थन में ही वोट कर सकते हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। छह निर्दलीय पार्षद भी राव इंद्रजीत सिंह के पाले में जा सकते हैं। इस तरह से 21 पार्षदों को इंद्रजीत के खेमे में मजबूत माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें