मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम के गांव डूंडाहेड़ा में मकान की छत गिरी, एक की मौत व पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम के गांव डूंडाहेड़ा में मकान की छत गिरी, एक की मौत व पांच घायल

-रेस्क्यू करके घायलों व शव को कड़ी मशक्कत से मलबे से निकालागुरुग्राम। के गांव डूंडाहेड़ा में शुक्रवार की देर रात एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में छह लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस, प्रशासन व बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। इनमें एक की तो मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को डूंडाहेड़ा में स्कूल वाली गली में एक मकान की छत गिर गई। इस दौरान दो लोग मलबे में दब गए। मलबे में दबने के कारण बिहार के औरंगाबाद निवासी सतीश माल्या की मौत हो गई। उसका साथी और मकान के पास से बाइक पर जा रहे पति-पत्नी व एक बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जब यह हादसा हुआ, उस समय सतीश माल्या नामक व्यक्ति बेड पर लेटा हुआ था। उसका दोस्त रवि झा खाना बना रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस व सिविल डिफेंस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव का कार्य शुरू किया गया। मशीनों से मलबा हटाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मलबे से लोगों को निकाला गया। सतीश माल्या की मौके पर मौत हो गई थी। खाना बना रहे रवि झा पर गर्म तेल गिर गया, जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे यहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।इस घटना से लोगों में रोष भी है। मलबे में दबकर मारे गए सतीश माल्या के भाई ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मकान मालिक और बिल्डिंग की देखरेख करने वाले ठेकेदार को छत के कमजोर होने की जानकारी दे रखी थी। बार-बार बताया जा चुका था कि छत कमजोर हो चुकी है। फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब भी बरसात आती, छत से पानी टपकता रहता। पीडि़तों की ओर से मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें