मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सुमित कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सुमित कुमार

-सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनींगुरुग्राम। गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस समाधान शिविर की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), जिला परिषद गुरुग्राम सुमित कुमार ने की। शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें सीईओ द्वारा गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकतर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।सीईओ सुमित कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में भाग लेने वाले अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों, ताकि आमजन को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े। उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण हो सके। समाधान शिविर में ग्रामीण विकास, पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।इस अवसर पर सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि समाधान शिविर केवल शिकायत सुनने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच हैं। ऐसे शिविरों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि इसे जनता के विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बनाएं और प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें