मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम सड़क हादसे में दिल्ली के दो छात्रों की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम सड़क हादसे में दिल्ली के दो छात्रों की मौत, तीन घायल

चंडीगढ़। गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में जा रहे थे। सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में एक कार 12 फुट तक उछल कर गोल चक्कर के पिलर से टकरा गई। इसके बाद एक दूसरी गाड़ी-बाइक पर गिरी।इस दौरान हाई-वे पर जाम लग गया। मृतक छात्रों की पहचान दिल्ली के घिटोरनी के नाथूपुर निवासी अक्षित (18) और दक्ष (19) के तौर पर हुई है। अक्षित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी और दक्ष केआर मंगलम यूनिवर्सिटी का छात्र है। तीसरा घायल छात्र भी केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों तथा विवि प्रबंधकों को सूचित किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षित, दक्ष और ध्रुव सोमवार को एक कार से पढने जा रहे थे। उनकी कार सोहना एलिवेटेड फ्लाई ओवर पर गांव अलीपुर के पास बॉम्बे गोल चक्र पर पहुंची तो उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 12 फुट तक उछल कर पिलर से जा टकराई। इसके बाद कार वहां से गुजर रही एक दूसरी कार व बाइक के ऊपर जा गिरी। गाड़ी की छत फ्लाई ओवर के नीचे के हिस्से से भी टकराई है। हादसे में तीसरा छात्र दक्ष और दूसरी कार के ड्राइवर मोहित निवासी सोहना और एक बाइक सवार ईश्वर निवासी पलवल गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें