मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर के भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का खुलासा, छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर के भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का खुलासा, छह गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब की अमृतसर रूरल पुलिस और फरीदकोट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से दो पिस्तौल भी बरामद की गई है।

यह मामला थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी एक ऐसे हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान में बैठकर विदेश से इन गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक 29 और 30 मार्च 2026 की रात आरोपियों ने पहले ग्रेनेड हासिल किए, फिर इलाके की रेकी की और उसके बाद इस हमले को अंजाम दिया। जांच में यह भी पता चला है कि इस मॉड्यूल को पहले से ही कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित किया गया था और उन्हें पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने के लिए उकसाया गया था।

इतना ही नहीं, आरोपियों को इस हमले के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। कट्टर सोच और पैसे के लालच के चलते उन्होंने इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, यूएपीए, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जांच एजेंसियां अब इस मॉड्यूल के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा कि वह राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें