हिप्र के राज्यपाल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की मुलाकात
नैनीताल, । उत्तराखंड के भ्रमण पर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव
प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को राजभवन नैनीताल में प्रदेश के राज्यपाल
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की है।
राज्यपाल
गुरमीत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण
पर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन नैनीताल में
शिष्टाचार भेंट की।''





