मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार हवाई अड्डे के बारे में श्वेत पत्र जारी करे सरकार : योगेश सिहाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। प्रदेश की भाजपा सरकार हवाई अड्डे के नाम पर जनता को

भ्रमित कर रही है, लेकिन जनता यह जान चुकी है कि यह केवल चुनावी जुमला है।

भाजपा सरकार को हवाई अड्डे बारे श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। यह बात

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने गुरुवार को हवाई अड्डा

के बार-बार हो रहे उद्घाटन पर प्रतिक्रिया जताते हुए कही।

उन्होंने

कहा कि हिसार हवाई अड्डा का पांच बार पहले भी उद्घाटन हो चुका है और

वीरवार को छठी बार इसका उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि 2019 में भी

विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हवाई

अड्डे का उद्घाटन किया था, लेकिन वो केवल चुनावी जुमला था। चुनाव होते ही

उड़ानें बंद हो गई थीं। अब दोबारा से विधानसभा चुनाव आ गए हैं और हिसार व

प्रदेश की जनता को एक बार फिर हवाई अड्डे के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास

किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिसार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई

अड्डा पूरी तरह से जुमला है, जिसे केंद्र सरकार भी नकार चुकी है।

उन्होंने

कहा कि हिसार हवाई अड्डे के निर्माण अब तक खर्च हुई राशि को लेकर प्रदेश

सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हवाई

अड्डे की आड़ में एक बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने

पर इसकी जांच करवाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें