मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से चार लाख का माल चोरी, दो संदिग्ध नामजद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से चार लाख का माल चोरी, दो संदिग्ध नामजद

सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित एचएसआईआईडीसी सेक्टर-53 में ट्रॉन टेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से लगभग चार लाख मूल्य का सामान चोरी हो गई है। घटना सोमवार की देर रात हुई। इस संबंध में कंपनी के वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक नितिन ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिकायत के अनुसार कंपनी से बैटरी सेल, बाक्स, तांबे की तारें और बैटरी एल्युमीनियम प्लेटों सहित भारी मात्रा में सामान गायब मिला। नितिन ने बताया कि चोरी का पता चलने पर कंपनी परिसर की जांच की गई, जिसके बाद साफ हुआ कि माल व्यवस्थित रूप से उठाया गया है, जिससे अंदरूनी जानकारी रखने वाले लोगों पर शक गहरा गया। नितिन ने अपनी शिकायत में सुरजीत, निवासी बिहार, हाल सिंधु गांव और सागर, निवासी सिंधु, दिल्ली पर अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का संदेह जताया है तथा इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलते ही कुंडली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सहायक उप निरीक्षक कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के क्षेत्र में तथ्य जुटाए। पुलिस अब नामजद संदिग्धों की तलाश में जुटी है और चोरी हुए सामान की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें