मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल : असामाजिक तत्वों ने पार्किंग में वाहनों के शीशे ताेड़े, हजाराें का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल : असामाजिक तत्वों ने पार्किंग में वाहनों के शीशे ताेड़े, हजाराें का नुकसान

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में पुलिस कोतवाली एवं डीआईजी कार्यालय स्थित पुराने अशोक टॉकीज के सामने नगर पालिका की पार्किंग में आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े जाने की घटना सामने आई है। पार्किंग संचालकों की ओर से उनके नुकसान की भरपाई की बात कही जा रही है। हालांकि यह घटना असामाजिक तत्वों की हरकत मानी जा रही है।पीड़ित देहरादून निवासी अंकित रावत ने बताया कि उनकी गाड़ी के सामने वाला शीशा तोड़ा गया है। इससे 25 से 30 हजार रुपये नुकसान हुआ है। इसी तरह अन्य वाहनों के भी शीशे तोड़े गए हैं। सभी पीड़िताें ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। नगर कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पीएस मेहरा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अलबत्ता लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पीड़ितों की पार्किंग संचालकों के साथ मुआवजे के लिए समझौते की बात चल रही है। पुलिस इन पर आगे सख्ती बरतेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें