मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में जेजेपी नेता की गैस एजेंसी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, गोदाम सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में जेजेपी नेता की गैस एजेंसी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, गोदाम सील

फतेहाबाद। एलपीजी सिलैंडरों की कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों पर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री उडऩदस्ता और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात जिले के शहर टोहाना में डांगरा रोड स्थित ‘रसोई गैस एजेंसी’ पर छापेमारी की। जांच के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एजेंसी को सील कर दिया है। यह कार्रवाई पिछले काफी समय से गैस सिलेंडरों के वितरण में बरती जा रही लापरवाही और उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर की गई। हाल ही में वार्ड-2 के निवासी सतपाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर शहर की दो गैस एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की थी।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एजेंसी संचालक जान-बूझकर व्यवस्था में गड़बड़ी कर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस एजेंसी की संचालिका माया देवी के पति हवासिंह खोबड़ा जननायक जनता पार्टी के नेता हैं और वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी निर्दोष पूनिया ने बताया कि छापेमारी के समय हवासिंह मौके पर मौजूद थे, लेकिन एजेंसी का स्टाफ मौके पर स्टॉक से संबंधित जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। निरीक्षण के दौरान यहां से 516 खाली सिलेंडर, 17 भरे हुए सिलेंडर, 343 छोटे सिलेंडर तथा 51 कमर्शियल सिलेंडर मिले। अधिकारी ने बताया कि रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद सिलेंडर की संख्या में तालमेल न होने के कारण एजेंसी को सील करने का निर्णय लिया गया। विभाग ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेज दी है। इस छापेमारी के बाद शहर के अन्य गैस एजेंसी संचालकों में भी हडक़ंप मचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें