मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद

रुड़की।थाना श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत सोपरी गंगा घाट के पास सोमवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना 112 आपात सेवा के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंगा की मुख्य धारा से एक युवक का शव बाहर निकाला।शव की पहचान अबूजर (21 वर्ष) पुत्र मुस्तफा निवासी टाटवाला, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान की और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि 20 जून दोपहर के समय अबूजर अपने छोटे भाई सारूफ़ के साथ सोपरी गंगा घाट पर स्नान के लिए गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।परिवार व स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद से ही परिजन लगातार परेशान थे और हर जगह उसकी खोजबीन कर रहे थे। तीन दिन बाद सोमवार को जब शव पानी में उतरता हुआ दिखाई दिया, तो स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव गंगा से बाहर निकालकर राजकीय चिकित्सालय रुड़की की मोर्चरी में भेजा है।थाना पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें