मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर झूठ बोलने का लगाया आरोप: उर्मीला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर झूठ बोलने का लगाया आरोप: उर्मीला

हरिद्वार। सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला राठौर ने ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धोखे से उनसे शादी कर उनका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया।मंगलवार काे मप्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उर्मिला राठौर ने दावा किया कि सुरेश राठौर ने उन्हें यह कहकर अपने जीवन में शामिल किया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, मुझे झूठ बोलकर शादी की गई, उस समय मैं डिप्रेशन में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक की ओर से चार बार उनकी हत्या की साजिश रची गई।उर्मिला राठौर ने कहा कि विधायक की कथित पत्नी ने हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उनके खिलाफ गलत बयान दिए गए। उन्होंने प्लेन पेपर पर लिखा हुआ सुसाइड नोट दिखाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि विधायक की पत्नी उन्हें पांच पति होने का आरोप लगाती है, जबकि सच सिर्फ इतना है कि उनका पति सुरेश राठौर ही है। उन्होंने कहा कि वह विवाद नहीं चाहतीं, लेकिन अदालत में विवाह को मान्यता मिलने तक विधायक के साथ रहने को तैयार नहीं हैं।उर्मिला ने कहा कि यह विवाद पति, पत्नी और सत्ता का खेल है। उन्होंने विधायक को धर्म के नाम पर कलंक बताते हुए कहा कि जब तक कानूनी रूप से विवाह नहीं होता, वह उनके साथ नहीं रहेंगी।उन्होंने मीडिया के समक्ष कई निजी प्रमाण प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह कोई एआई फोटो नहीं, बल्कि वास्तविक फोटो हैं, जिनमें करवाचौथ, महाकाल दर्शन, गिटार के साथ तस्वीरें और अखबार की कटिंग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जो अब हरिद्वार ट्रांसफर हो चुका है। वर्तमान में इसकी जांच पहले सीओ बुग्गावाला और अब सीओ भगवानपुर कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें