मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

खाद्य संरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल, 20 के विरुद्ध नोटिस : मनीष सयाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाद्य संरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल, 20 के विरुद्ध नोटिस : मनीष सयाना

देहरादून। खाद्य संरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि दीपावली पर्व और त्यौहारों की दृष्टि से मिलावटखोरों पर अंकुश रखने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर देवभूमि उत्तराखंड सहित राजधानी देहरादून में खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों और होटल ढाबों में छापेमारी कर उचित कार्रवाई की जा रही है, साथ ही मौके पर ही खाने पीने के पदार्थों की गुणवत्ता भी परखी जा रही है।जानकारी देते हुए जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पिछले कई दिनों से हमारा अभियान लगातार जारी है। दीपावली को देखते हुए 15 अक्टूबर से अब तक 52 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले कई दिनों से चल रहे अभियान के अंतर्गत अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 100 से ज्यादा सैंपल अब तक लिए जा चुके हैं। होटल ढाबा इत्यादि में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ 20 से ज्यादा नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी खाद्य पदार्थों में मिलावट के साथ-साथ कहीं पर गंदगी ना मिले।मनीष सयाना का कहना है कि आम आदमी को उच्च गुणवत्ता की सामग्री मिले यह सरकार और हमारा प्रयास है कि हम आपको मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाएं। यह निरीक्षण अभियान इसी व्यवस्था का एक अंग है जो आपको मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें