मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़ से सिरसा जा रही रोडवेज बस के टायरों में लगी आग,चालक व परिचालक ने यात्रियाें काे बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंडीगढ़ से सिरसा जा रही रोडवेज बस के टायरों में लगी आग,चालक व परिचालक ने यात्रियाें काे बचाया

कैथल। चंडीगढ़ से सिरसा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के पिछले टायरों में आग लग गई। चालक व परिचालक ने बस में सवार 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।‌ ड्राइवर नरवैल सिंह और कंडेक्टर कीमत सिंह तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ देर बाद ही फायर के अंदर प्रभारी सत्यवान के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।‌घटना रविवार देर रात कलायत बस अड्डे की है। ड्राइवर नरवैल सिंह ने बताया कि गांव क्योडक के पास भी बस में तकनीकी खराबी का पता चला था। बस को कैथल वर्कशॉप में चेक कराया गया और क्लीन चिट मिलने के बाद ही आगे के लिए सफर शुरू किया था। उन्होंने बताया कि लंबे रूट पर चलने से कभी-कभी लेदर और ड्रम गर्म हो जाते हैं, जिससे पिछले टायर जाम होने का खतरा रहता है। गनीमत यह रही की इस घटना में किसी भी यात्री को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों ने भी उनकी सहायता की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें