मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: मानेसर में फैक्ट्री में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: मानेसर में फैक्ट्री में लगी आग

गुरुग्राम। मानेसर के सेक्टर 6 में एक गत्ता बक्सा फैक्ट्री में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। आग की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मानेसर फायर ब्रिगेड स्टेशन से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह प्लॉट नंबर 28 की फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बाकी सब जांच में पता चलेगा। फैक्ट्री में रखे कागज और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग फैली। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों में घटना के बाद दहशत है। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें