मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

कोर्ट परिसर के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, रिकार्ड जलने की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोर्ट परिसर के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, रिकार्ड जलने की आशंका

फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

गुरुग्राम : लोअर कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोगों और वकीलों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। रविवार होने के कारण कोर्ट परिसर में अवकाश था और अधिकांश स्टाफ मौजूद नहीं था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिकॉर्ड रूम में रखे रिकार्ड की जलने की जानकारी भी सामने आई। हालांकि कितना रिकॉर्ड पूरी तरह जल चुका है और कितना सुरक्षित बचाया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय रिकॉर्ड रूम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे कुछ वकीलों ने तुरंत चौकीदार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने की संभावित वजह मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। आग पूरी तरह बुझने के बाद रिकॉर्ड रूम में सर्च अभियान चलाया जाएगा जिससे नुकसान का सही आकलन किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें