मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में मिला दुर्लभ सांभर हिरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में मिला दुर्लभ सांभर हिरण

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड स्थित नए थाने के पास एक दुर्लभ सांभर प्रजाति का हिरण मिला। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी तुरंत सूचना दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया।वन विभाग के इंस्पेक्टर जयविन्द्र नेहरा ने बताया कि रेस्क्यू किया गया हिरण लगभग 3 वर्षीय नर सांभर है। उन्होंने बताया कि सांभर प्रजाति आमतौर पर हरियाणा के फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला जैसे पहाड़ी व घने वन क्षेत्रों में पाई जाती है। फतेहाबाद के मैदानी और भौगोलिक परिवेश में इस प्रजाति का मिलना बेहद असाधारण और हैरान करने वाला है।इंस्पेक्टर नेहरा के मुताबिक, पकड़ा गया सांभर पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद उसे उचित देखभाल और आगे के परीक्षण के लिए हिसार भेज दिया गया है।वहीं विभाग जल्द ही आसपास के इलाकों में एक विशेष सर्च अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके पीछे दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला यह पता लगाना कि क्या यह हिरण अकेला भटक कर आया था या इसके साथ पूरा झुंड या अन्य वन्य जीव भी क्षेत्र में मौजूद हैं। दूसरा, आखिर यह दुर्लभ जीव फतेहाबाद की सीमा तक कैसे और किस रास्ते से पहुंचा।वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि भविष्य में भी किसी को अपने आसपास कोई अनजान या दुर्लभ वन्यजीव दिखाई दे, तो उसे नुकसान न पहुंचाएं, तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें