मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : कर अदायगी नहीं करने पर 143 संपत्तियां हुईं सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : कर अदायगी नहीं करने पर 143 संपत्तियां हुईं सील

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकाया कर की वसूली को लेकर चलाए जा रहे एक सप्ताह के मेगा सीलिंग अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की गई। गत 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक सभी जोन में अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा की देखरेख में सभी क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों की टीम द्वारा यह अभियान चलाया गया, जिसमें बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया गया। निगम अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान विभिन्न जोनों में कुल 143 संपत्तियों को सील किया गया।

मेगा सीलिंग ड्राइव के दौरान कुल 3 करोड़ एक लाख 19 हजार 835 रुपये की डिफॉल्टिंग राशि चिन्हित की गई है। वहीं, सीलिंग के समय बकायेदारों से लगभग 54 लाख 49 हजार 686 रुपये की राशि मौके पर ही वसूल की गई। अन्य जोनों में भी लगातार कार्रवाई जारी है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने स्पष्ट किया कि बकाया टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपना बकाया कर जमा कर निगम की कार्रवाई से बचें और शहर के विकास में सहयोग करें। नगर निगम का यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें