मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : शार्ट सर्किट से प्लाईवुड कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : शार्ट सर्किट से प्लाईवुड कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर 27ए स्थित पलेक्कस नामक कंपनी में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। कंपनी के अंदर प्लाई बोर्ड बनाने का काम किया जाता है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में शाट सर्किट के कारण आग लगने का कारण माना जा रहा है। कंपनी के अंदर लगी मशीन में शार्ट सर्किट हो गया। जिससे प्लाई बोर्ड ने आग पकड़ ली और दूसरी मशीनें भी चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड का गाडिय़ां भी मौके पर पहुंच गई। जहां पर फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। हांलाकि इस आग में कितना नुकसान हुआ है, उसका आंकलन अभी नहीं लगाया जा सकता। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई जान की हानि नहीं हुई है। कंपनी के अंदर काम करने वाले सभी वर्कर पुरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें