मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : फंदे पर लटककर बिजली कर्मी ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : फंदे पर लटककर बिजली कर्मी ने की आत्महत्या

फरीदाबाद। सेक्टर-22 स्थित बिजली विभाग के शिकायत केंद्र में कार्यरत एक नियमित कर्मचारी ने सोमवार देर रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉच्र्युरी में भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश निवासी गांव गडख़ेड़ा, थाना सदर बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। सुरेश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की सब-डिवीजन नंबर 3, सेक्टर-22 के कंप्लेंट सेंटर में नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

उसकी ड्यूटी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रहती थी। मुजेसर थाना के एएसआई सतपाल कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-22 स्थित बिजली विभाग के शिकायत केंद्र के एक कमरे में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि सुरेश का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का पता उस समय चला जब अन्य कर्मचारी नाइट ड्यूटी के लिए कंप्लेंट सेंटर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच की और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें