मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत

परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाए महिला से मारपीट के आरोपफरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही व मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। भूपानी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने 22 फरवरी को अपनी पत्नी सुषमा को भारत कॉलोनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। अस्पताल में मौजूद डॉ. अजय ने उन्हें सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) का भरोसा दिया था।

परिजनों का कहना है कि जब बच्चे का जन्म हुआ, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट पर जोर-जबरदस्ती और घूंसे मारकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, जिससे गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। साथ ही, अस्पताल स्टाफ पर महिला के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद परिजनों में भारी रोष है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही और मारपीट के आरोपों की जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखा गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें