मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : 786 सीरीज की करेंसी खरीदने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : 786 सीरीज की करेंसी खरीदने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद में 786 सीरीज के करेंसी नोट को अधिक कीमत पर खरीदने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आशिफ(25) व आलम(18) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीही फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जुलाई माह में वह यू-टयुब पर रील देख रहा था, तभी उसे 786 सीरीज के नोट खरीदने के बारे में विज्ञापन देखा। शिकायतकर्ता ने दिये गये नंबर पर कॉल किया और ठगों के बतायेनुसार नोटो की फोटो खीचकर उनके पास भेजी। ठगों ने बताया कि पाँच नोटो के बदले 34 लाख 21 हजार रू दिये जायेगे लेकिन पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 1550 रू भेजने पडेगे, उसके बाद शिकायतकर्ता से सरकारी फीस के नाम पर 12 हजार 499 रू और लिये गये। ऐसे बातों में फसा कर ठगों ने एक लाख 20 हजार 548 रुपये ठग लिये। जिसे शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आशिफ(25) व आलम(18) निवासी भरतपुर राजस्थान को फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी भाई है व दोनों ने 786 सीरीज के करेंसी नोट को अधिक कीमत पर खरीदने का वीडियो बनाया था, खाता भी आरोपी ही ऑपरेट करते थे। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें