मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में मुठभेड़ के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब में मुठभेड़ के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला

होशियारपुर। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गांव बैंचा के रहने वाले दो बदमाशों-कृष्ण गोपाल और उसके बेटे केशव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

दोनों पर 18 अक्तूबर को होशियारपुर के गणपति ज्वेलर्स पर हुई फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की शाम को दो हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गणपति ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे थे और फायरिंग कर दी थी। गोलीबारी के दौरान दुकान में अफरातफरी मच गई, हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद दुकान के मालिक को एक अज्ञात विदेशी नंबर से फोन आया, जिसमें 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई।

घटना के बाद से ही पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी।

सुराग मिलने पर एजीटीएफ और होशियारपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जब पुलिस टीम ने संदिग्धों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है या ये किसी बाहरी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा कि हमारी प्राथमिकता राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एजीटीएफ लगातार ऐसी आपराधिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है और पुलिस का फोकस इन नेटवर्क्स को पूरी तरह ध्वस्त करना है।

गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्हें रंगदारी कॉल विदेश से किसने की थी और इसके पीछे कौन सा मॉड्यूल काम कर रहा है।

पंजाब पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धमकी की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या स्थानीय थाने में दें।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें