मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: खेतों में टावर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों को किसानों ने खदेड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर,। गांव रोड छप्पर के खेतों में बिजली के टावर लगाने पहुंचे

बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को किसानों ने खेतों में से खदेड़

दिया और उनका काम रोक दिया। किसानों ने हाईवे को जाम करने का प्रयास किया।

इस मौके पर पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा।

मंगलवार को भारतीय

किसान यूनियन चढूनी गुट के नेता मनदीप रोडछप्पर ने बताया कि आज यहां पर

बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा खेतों में घुसकर जबरदस्ती टावर लगाए जा

रहे थे। जबकि सरकार द्वारा इसका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा

कि उचित मुआवजा राशि की हमारी यह मांग पिछले एक साल से चली आ रही है। जिसको

लेकर प्रशासन से कई बार बैठकें भी हो चुकी हुई है। लेकिन किसान को इसका

सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि

जब तक जिला प्रशासन अन्य राज्यों व जिला भिवानी की तर्ज पर मुआवजे के

बराबर राशि नहीं देता तब तक हमारा यह विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि

अन्य जगह पर मुआवजा 20-30 लाख रूपये दिया जा रहा है जबकि यहां पर उतना

मुआवजा राशि नहीं दे रहें है।

उन्होंने कहा कि जब तक इसका फैसला

नहीं होगा तब तक किसी भी कीमत पर खेतों में टावर नहीं लगाने दिए जाएंगे।

बातचीत के दौरान कुछ बिजली कर्मचारी खेतों में काम करने घुसे तो किसानों ने

उन्हें खदेड़ दिया और बातचीत में बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साएं किसानों ने

हाईवे पर लेट कर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। वहीं जिला पुलिस उप अधीक्षक

राजेश कुमार ने किसानों को शांत कर हाईवे से उठाया। इस मौके पर बड़ी संख्या

में किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें