मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : सूदखोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : सूदखोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा सूदखोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सूदखोरी के एक मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भूपेन्द्र निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फरीदाबाद निवासी एक महिला रीना (काल्पनिक नाम) से 10 लाख रूपये ब्याज पर लिए थे। उसने एक महीने बाद ब्याज सहित 11 लाख रूपये वापिस कर दिये थे। इसके बाद आरोपिता ने 80 हजार रूपये और ब्याज देने की बात कही और ब्याज न देने की सूरत में चैक बाउंस करवाकर कोर्ट में केस करने की धमकी दी। शिकायत पर थाना एनआईटी फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए रीना (काल्पनिक नाम) निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने शिकायतकर्ता को 18 प्रतिशत की दर पर 10 लाख रूपये ब्याज पर दिये थे। शिकायतकर्ता ने एक महीने बाद ब्याज व मूल के पैसे सहित 11 लाख रूपये लौटा दिये। ब्याज के और पैसे लेने के लिए उसने चैक बाउंस करवाकर शिकायतकर्ता पर केस करने की धमकी दी थी। आरोपिता से शिकायतकर्ता का एक खाली चैक बरामद किया गया है। आरोपी महिला को गुरुवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें