मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमाने का लालच दे ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस टीम ने खाताधारक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-3, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसे इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन गेम का लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि दो हजार रुपए गेम में लगवाकर डेढ़ लाख रुपए जितवा देगा। फिर शिकायतकर्ता ने बताए गए तरीके से गेम खेला और ठग ने उसे बताया कि वह चार लाख 50 हजार रुपये जीत गया है। जब उसने पैसों के लिए कॉल किया तो ठग ने कहा कि पहले 99 हजार 920 रूपये भेजने होंगे। लालच में आकर उसने ठग के द्वारा बताये गये खाते में पैसा भेज दिया परंतु उसे कोई पैसा नहीं दिया गया, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मनराज मीणा (21) निवासी गांव चक विजयपुरा, दौसा व हेतराम मीणा (25) निवासी गांव शिवसिहँपुरा, दौसा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आय़ा कि हेतराम खाताधारक है, जिसके खाते में ठगी के 58 हजार 900 रू आये थे औऱ मनराज ने हेतराम का खाता लेकर आगे दिया था। आरोपी हेतराम बीए की पढ़ाई कर रहा है वहीं मनराज बीए, बीऐड पास तथा बेरोजगार है। आऱोपिताें को शनिवार अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें