मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : अवैध हथियारों सहित सात काबू, दो देसी कट्टे व कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : अवैध हथियारों सहित सात काबू, दो देसी कट्टे व कारतूस बरामद

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर प्रहार करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने उज्जवल(23) निवासी गांव फतेहपुर चंदीला, फरीदाबाद को पटेल चौक के पास से एक देसी कट्टा सहित व उमेश (21) निवासी गांव फतेहपुर चंदीला, फरीदाबाद को उसके गांव से गिरफ्तार किया। वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने तूषार(21) निवासी अलवर राजस्थान को सेक्टर 62 के पास से एक देसी कट्टा सहित व भारत(21) निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने महेश (27) निवासी भूपानी फरीदाबाद को एक देसी पिस्टल व एक कारतूस सहित बदरपुर बॉर्डर से, विजयपाल(46) निवासी पल्ला फरीदाबाद को गांव डुंगरपुर से व रामकरण निवासी सेहतपुर पल्ला को पल्ला एरिया से गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें