मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में जमानत पर छूटे आरोपी ने दी रेप पीडि़ता को धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में जमानत पर छूटे आरोपी ने दी रेप पीडि़ता को धमकी

फरीदाबाद। रेप केस में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी अब पीडि़त को धमका रहा है। वह युवती पर राजीनामा के लिए दबाव डाल रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने फिर से आरोपी के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।थाना मुजेसर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने इस साल सेंट्रल थाना में वीरेंद्र उर्फ बॉबी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने बॉबी को गिरफ्तार करने का जेल भेज दिया था।नौ महीने बाद आरोपी बॉबी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद वह जेल से बाहर आ गया। आरोपी अब युवती पर राजीनामा के लिए दबाव डाल रहा है। आरोपी उसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी देता रहता है। इसके अलावा अपनी कार से उसके मकान के आसपास चक्कर लगाता रहता है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ फिर से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें