मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

तस्कराें काे नशा सप्लाई करने वाला काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तस्कराें काे नशा सप्लाई करने वाला काबू

फरीदाबाद। नशा तस्करों को नशा उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आरोपी दिवाकर सिंह को भगत सिंह कॉलोनी से काबू करके आरोपी से 490 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। जिसके खिलाफ थाना सिटी बल्लबगढ़ में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा को देव नाम के व्यक्ति से दाे हजार रुपये में खरीदा है। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी देव कुमार को गुडियर कंपनी के सामने से गिरफ्तार किया है। देव कुमार वासी गांव चंदावली बल्लभगढ़ का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि गांजा को दिल्ली में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाता है। आरोपी के घर से 15 किलो 580 ग्राम गांजा और भी बरामद हुआ है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें