मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में वाहन की टक्कर से हुई तेंदुए की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में वाहन की टक्कर से हुई तेंदुए की मौत

फरीदाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया। अनखीर चौकी के पुलिस इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेंदुए का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्हाेंने बताया है कि अरावली में अक्सर तेंदुए और दूसरे जंगली जानवर रोड पर आ जाते है। जिसके चलते वाहनों की चपेट में आकर पहले भी कई जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है। इस रोड पर गुरूग्राम जाने के लिए भारी संख्या में वाहन निकलते है। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश के चलते खाने में तलाश में जंगली जानवर रोड का पार करते है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए के शव को साथ लेकर गए है पोस्टमॉर्टम के बाद वन विभाग के कर्मचारी आगे की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें