मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: भीषण गर्मी से हुई चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। सोमवार को भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दिनभर लू चलती रही। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शहर में अलग-अलग जगह चार लोगों की मौत हुई। सभी घर से बाहर निकले और फिर वापस नहीं पहुंचे। किसी की सडक़ किनारे तो किसी की पार्क में मौत हो गई। आशंका है कि मौत की वजह गर्मी भी है। पुलिस ने सभी के शव बादशाह खान अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।सेक्टर-21डी में बडख़ल जाने वाली सडक़ किनारे एक व्यक्ति प्रमोद शंकर का शव पुलिस ने बरामद किया। वह इंदिरा गांधी कालोनी में रहता था। बडख़ल में एक वर्कशाप में काम करता था। वर्कशाप जाते समय पता नहीं रास्ते में क्या हुआ, वह सडक़ किनारे लेट गया और वहीं मौत हो गई। उसकी उम्र 43 साल थी। पुलिस आशंका जता रही है कि गर्मी भी अधिक पड़ रही है और वह नशा भी करता था। इस वजह से उसकी मौत हो गई होगी। वहीं लखानी धर्मशाला के पास पार्क में एक 38 वर्षीय व्यक्ति राजन का शव पुलिस ने बरामद किया। वह दो नंबर का रहने वाला बताया गया है। उसके पास एक थैला मिला। जिसमें भूजिया बनाने का सामान था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।आशंका है कि उसकी गर्मी से राहत के लिए वह पार्क में आया था और यहीं तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सेक्टर-16 में सांई मंदिर के पास 45 वर्षीय एक अनजान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति मांगकर खाना खाता था और दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था। सोमवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ देर में मौत हो गई। आशंका है कि गर्मी की वजह से ऐसा हुआ होगा। इसके अलावा बादशाह खान अस्पताल चौक के पास 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार को गर्मी अधिक थी। इस व्यक्ति का चक्कर आए और गिर गया। कुछ ही पल में इसकी मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें