मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

बल्लभगढ़ में पिता और दो बेटों ने तीसरे बेटे की पीट-पीटकर हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बल्लभगढ़ में पिता और दो बेटों ने तीसरे बेटे की पीट-पीटकर हत्या की

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित हरी विहार कालोनी में एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर तीसरे बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी परिवार ने शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। आदर्श नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पिता धनीराम और बेटों सुदामा व सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।जांच अधिकारी तुषाकांत शर्मा के अनुसार, 15 सिंतबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि हरी विहार कालोनी में एक 28 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कृष्णा मेहनत मजदूरी करता था और वह शराब पीने का आदी था। कृष्णा का पिता धनीराम हलवाई का काम करता है। उसके दो भाई सुदामा और सूरज वह भी मजदूरी करते हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। 15 तारीख को कृष्ण ने शराब पी थी। तब धनीराम ने सुदामा और सूरज के साथ मिलकर कृष्ण के साथ मारपीट की थी। इस घटना में वह मर गया। इन तीनों ने मिलकर उसे फांसी पर लटका दिया और पुलिस को सूचना दी कि कृष्ण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने शुरूवात में मान लिया था कि कृष्णा ने आत्महत्या की है।शव को पोस्टमार्टम कराकर देने के बाद वो मामले की जांच कर रहे थे। उसी दौरान पड़ाेस में रहने वाले लोगों ने बताया कि कृष्णा ने आत्महत्या नही की है। उसके साथ उसके पिता और दोनों भाईयों ने मारपीट की थी। पुलिस मे इसको लेकर अपने स्तर पर जांच की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही मिली है रिपोर्ट के आने पर जो सामने आएगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें