मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर पांच यूनिट की सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद  नगर निगम ने  प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर पांच यूनिट की सील

फरीदाबाद। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच कमर्शियल यूनिट को सील कर दिया है। इन यूनिटों पर कुल मिलाकर 15 लाख रुपए से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। सील की संपत्तियों में छज्जन नगर और सेक्टर 12 स्थित दो मॉल की दुकानें, एक बैंक्वेट हॉल और सेक्टर 10 का एक गोदाम शामिल हैं। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी क्षेत्रीय और कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को तत्काल सील किया जाए, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि निगम पहले ही इन संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी कर चुका था, लेकिन उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने नागरिकों से अपील की, कि वे समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, ताकि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि यह टैक्स शहर के विकास के लिए लिया जाता है और समय पर टैक्स जमा होने से शहर का विकास बेहतर होगा। निगम प्रशासन का कहना है कि टैक्स न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें