मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : चाकू मारकर की पनीर विक्रेता की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : चाकू मारकर की पनीर विक्रेता की हत्या

फरीदाबाद। फरीदाबाद की बसेलवा कालोनी में गुरुवार देर रात पनीर विक्रेता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब पनीर विक्रेता अपने नौकर के साथ दुकान को बंद करके अपने घर की तरफ जा रहा था। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मवाई का रहने वाले प्रवीण ने ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में दुकान खोली हुई है। जहां पर वह पनीर की थोक बिक्री करता था। पिछले लगभग 20 साल से वह यहां पर पनीर बेचने का काम करता था। मृतक के साथी बिट्टू ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 11 बजे प्रवीण अपने नौकर के साथ दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली की प्रवीण का रास्ते में किसी से झगड़ा हो रहा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति प्रवीण से लड़ रहा था। दोनों के बीच हाथापाई हो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने प्रवीण को चाकू मार दिया। जिसके बाद दोबारा से प्रवीण पर हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसने हमला करने वाले आरोपी का हाथ पकड़ लिया था। पिटाई और चाकू लगने से प्रवीण बुरी तरह से घायल हो चुका था। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बिट्टू के मुताबिक, वह गंभीर रूप से घायल प्रवीण को लेकर निजी अस्पातल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन रास्ते में ही प्रवीण ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें