मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : बेकाबू स्कूल बस ने पांच लोगों को कुचला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद। सेक्टर 55 में स्कूल बस ने बुधवार को एक बेकाबू बस ने एक दिव्यांग बच्चे सहित पांच लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए एक बिजली के एक खंभे से जा टकराई। दुर्घटना में घायल पांचों लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों ने बस के ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।हादसे में घायल दिव्यांग विष्णु कुमार ने बताया कि वह दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए अपने बैटरी वाले रिक्शा से गया था। तभी सेक्टर 56 की ओर से आयी रियान स्कूल बस ने सीधे उनके ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर दूर जा गिरा। वह दोनों पांव से दिव्यांग हैं और अब उसकी रीड की हड्डी टूट गई है। उनका ई-रिक्शा भी टूट गया। दुर्घटना में एक अन्य घायल रामवती और श्रीचंद ने बताया कि वह अपनी चार साल की पोती को घुमाने के लिए गली से बाहर ही निकले थे तभी उन्हें स्कूल बस ने टक्कर मार दी। तीनों को काफी गंभीर चोट आई हैं। पांचवें घायल प्रदीप और घटना के चश्मदीद चौहान ने बताया कि वह अपनी शीशे की दुकान पर बैठे थे। बस की टक्कर से उनको हल्की चोटें आयी हैं।चौहान ने बताया कि बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बस के चालक को पकड़ लिया। लोगों के अनुसार वह नशे में धुत्त था और सही से बोल भी नहीं पा रहा था। बस चालक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नागरिक अस्पताल में उसका मेडिकल कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें