मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: एक घंटे में दो बार महसूस हुए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद, । फरीदाबाद में गुरुवार को भूकंप आया। यहां एक घंटे के

अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोगों घरों से बाहर आए गए।

नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (एनसीएस) के अनुसार इसका केंद्र फरीदाबाद में ही

जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा।

पहली बार भूंकप सुबह 10:54

बजे और दूसरी बार 11:43 बजे आया। रिक्टर स्केल पर दोनों बार भूकंप की

तीव्रता 2.4 रही। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा

के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। जिसमें अनगिनत

दरारें होने की वजह से इसमें गतिविधियां चल रही हैं। इसमें जब प्लेट

मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप

के झटके महसूस होते है।

वैसे भारत में भूकंप को 4 जोन में बांटा

गया है। जिसमें जोन 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं। इसको खतरों के हिसाब से आंका

जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा और जोन 5 में सबसे अधिक खतरा होता है। मैप

में जोन 2 को आसमानी रंग, जोन 3 को पीला रंग, जोन 4 को संतरी रंग और जोन 5

को लाल रंग दिया गया है। इसमें रोहतक जिले का दिल्ली साइड का क्षेत्र जोन 4

व हिसार साइड का क्षेत्र जोन 3 में आता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें