मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : हत्या के प्रयास में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : हत्या के प्रयास में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद। हत्या के प्रयास के मामले में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को थाना तिगांव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि थाना तिगांव में ओमबीर निवासी भुआपुर की शिकायत पर रितिक, सौरव, अंकित, प्रिंस व अन्य के विरुद्ध शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने व गोली मारने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सौरभ (21) निवासी गांव भुआपुर बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ (20) से पूछताछ में सामने आया कि उनकी शिकायतकर्ता के साथ पुरानी रंजिश है। शिकायतकर्ता को मारने के लिए उसने रितिक को एक देसी कट्टा उपलब्ध करवाया था। जिसे वह मेवात से किसी व्यक्ति से सात हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें