मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गाेली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गाेली

फरीदाबाद। गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी काे शुक्रवार अलग सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम उसे पकडऩे पहुंची। जहां उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली। इससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह ग्रेटर फरीदाबाद में फरीदपुर-तिगांव रोड पर हुई। आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक इशांत गांधी पर कई मामले दर्ज हैं। दरअसल, 17 अगस्त को सुबह सेक्टर 57 एल्विश के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी। घर के दरवाजों, खिडक़ी और छत की सीलिंग पर गोलियां लगी थीं। फायरिंग करते हुए आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली थी। एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद से इंशात फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि इंशात फरीदाबाद के गांव फरीदपुर गांव के पास छिपा हुआ। इस सूचना पर सेक्टर 30 की सीआईए टीम ने उसे फरीदपुर गांव के पास तडक़े घेर लिया। खुद को घिरा देख इशांत ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस दौरान उसे पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी इशांत का इलाज फिलहाल फरीदाबाद सिविल अस्पताल में चल रहा है। उसकी निगरानी के लिए वार्ड में सीआईए के दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। हालत ठीक होने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए गुरुग्राम ले जाया जाएगा। एल्विश यादव के घर पर इस समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। केवल सिक्योरिटी गार्ड ही तैनात है। एल्विश के पिता राम अवतार ने बताया कि बेटा अगले सप्ताह घर लौटेगा। यूट्यूबर के घर फायरिंग के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसमें चेहरा ढके और हेलमेट पहने दो युवक भागते दिखे थे। उन्होंने एल्विश के घर के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। ये गोलियां घर की बालकनी, दीवारों-खिड़कियों और दरवाजों पर लगीं। हमले के वक्त एल्विश घर पर नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव, पिता रामअवतार और केयरटेकर ही घर पर थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें