महासू मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
देहरादून,। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर से आए लोगों ने शुक्रवार
को कैंप कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। लोगों ने
प्रदेश सरकार की ओर से महासू मंदिर हनोल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर
प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने महासू देवता
मंदिर की प्रतिकृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देने पर भी प्रसन्नता
व्यक्त की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि महासू
मंदिर हनोल का सुनियोजित विकास कर क्षेत्र को एक बहुत बड़े धार्मिक केंद्र
के रूप में स्थापित किया जाए और युवाओं के लिए आर्थिकी के नए अवसरों का
सृजन हो।





